फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Madihan, Raghunathpur and Pathka village teams won

Sonebhadra News: मड़िहान, रघुनाथपुर व पठका गांव की टीमें जीतीं

Mon, 05 Dec 2022 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Madihan, Raghunathpur and Pathka village teams won
विकास खंड घोरावल के महुआंव पांडेय गांव में चल रहे जामवंती पांडेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को तीन मैच खेले गए। पहला मुकाबला पठका गांव और नौडीहा की टीम के बीच हुआ। इसमें नौडीहा की टीम ने टॉस जीत कर फील्डिंग करने का फैसला किया। पाठका गांव की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए आठ ओवर में 77 रन बनाए और पांच रनों से जीत दर्ज की। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक पाठक रहे। दूसरा मैच मड़िहान और नौगांव की टीम के बीच खेला गया। इसमें नौगांव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए जिसके जवाब में मैदान में उतरी मड़िहान की टीम ने चार ओवर शेष रहते लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रवि पाठक रहे। वही तीसरा मुकाबला रघुनाथपुर और बरिया की टीम के बीच खेला गया इसमें बरिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 41 रन बनाए। जिसके जवाब में उजड़ी रघुनाथपुर की टीम ने 2 ओवर शेष रहते ही मैच को जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच मुकेश रहे। इस अवसर पर मुख्य आयोजक चंद्रशेखर पांडेय, अजय द्विवेदी, दीपक शर्मा प्रदीप तिवारी, अभिषेक द्विवेदी, निखिल द्विवेदी, गुड्डू जायसवाल, जितेंद्र, रामकेश कुशवाहा, नीरज, प्रदीप, दिलीप, बब्बल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed