फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Love couple tried to commit suicide by jumping into a well, family members got them married

Sonebhadra News: प्रेमी युगल ने कूएं में कूद कर की आत्महत्या की कोशिश, घरवालों ने करा दी शादी

Sun, 26 May 2024 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Love couple tried to commit suicide by jumping into a well, family members got them married
बभनी थाना क्षेत्र के डूमरडह गांव में शनिवार की रात किसी बात से नाराज होकर प्रेमी युगल ने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की। हालांकि इसके बाद घंटों चली पंचायत के बाद प्रेमी जोड़ों की रविवार को शादी करा दी गई।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव निवासी दीपक (22) की रिश्तेदारी बभनी थाना क्षेत्र के डूमरहर गांव में है। जहां अक्सर उसका जाना-आना लगा रहता था। इस बीच एक वर्ष पहले उसी गांव की एक युवती से उसका प्रेम-प्रसंग हो गया। जहां दोनों में बातचीत होने लगी। इस बीच शनिवार की शाम दीपक डूमरडह ग्राम पंचायत के बिछियारी गांव आया था। जहां रात में वह युवती के घर के पास गया था। जहां दोनों में बातचीत हो रही थी। इसी बीच किसी बात से नाराज लड़की ने घर के पास मौजूद कुएं में छलांग लगा ली। यह देख युवक भी कुएं में कूद गया। कुएं से कुछ दूरी पर सो रहे लड़की के भाई ने दोनों को छलांग लगाते हुए देख लिया। फिर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से सीढ़ी और रस्सी के सहारे दोनों प्रेमी जोड़ों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

इस दौरान लड़की को चेहरे पर चोट भी लग गई। देर रात तक गांव वालों, ग्राम प्रधान और परिजनों के बीच घंटों पंचायत चली। इसके बाद दोनों परिवार के बीच शादी की सहमति बन गई। जहां रविवार की सुबह देव पहरी स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बभनी सदानंद राय ने बताया कि किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed