{"_id":"642c563af4784da5d50bb60c","slug":"lord-mahavir-swamis-procession-taken-out-with-pomp-sonbhadra-news-c-20-1-138160-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: धूमधाम से निकाली भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: धूमधाम से निकाली भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर के जैन साधना भवन में मंगलवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के पूर्व भगवान महावीर की शोभायात्रा नगर में निकाली गई। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर लोग नाचते गाते चल रहे थे।
संघ के अध्यक्ष पवन कुमार जैन ने महावीर स्वामी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन विजय कुमार जैन ने महावीर स्वामी की आरती की। कहा कि महावीर स्वामी के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज का उत्थान और विकास संभव है। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ।
पवन जैन ने बताया कि महावीर स्वामी का जन्म चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन बिहार के कुंडाग्राम में हुआ था। भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें व अंतिम तीर्थंकर थे। जैन संप्रदाय के लोगों के लिए महावीर जयंती खास मानी जाती है। इस दिन भगवान महावीर की पूजा की जाती है और उनके दिए गए उपदेशों को स्मरण किया जाता है। साथ ही उनके बताए गए सिद्धांतों पर चलने का प्रयास किया जाता है। भगवान महावीर ने पांच सिद्धांत बताए हैं, जो आज भी समृद्ध जीवन और आंतरिक शांति की ओर ले जाते हैं। इसके अलावा उनके कुछ अनमोल विचार हैं, जो मनुष्य को जीवन में प्रेरणा देते हैं। इस मौके पर रतनलाल गर्ग, धर्मराज जैन, परमेश जैन, संजय अग्रवाल, संदीप जैन, विमल अग्रवाल, हर्ष, आशीष, शैलू अग्रवाल, पवन जैन, सोनू जैन, अमित जैन, काजू जैन, रामेश्वर दास जैन, परमेश व मनोज आदि रहे। संचालन सुबोध अग्रवाल ने किया।