फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Logo branded on local companies

लोकल पर ब्रांडेड कंपनियों का लोगो

Sat, 22 Oct 2016 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Sat, 22 Oct 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
दीपावली के मद्देनजर बाजार से लोग रोजमर्रा की सामग्री का क्रय करना शुरू कर चुके हैं। लेकिन त्योहारों पर बाजार को भुनाने के लिए मिलावटखोरी चरम पर है। बाजार में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली कंपनियों के पैकेट में खाद्य पदार्थ बिक रहा है। कुछ दूकानदार कास्मेटिक्स के लोकल सामानों पर ब्रांडेड कंपनियों का लोगो लगाकर महंगे दाम पर बेच रहे हैँ। इसके बावजूद खाद्य विभाग डूप्लीकेट सामान बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन



सोनांचल में दीपावली की तैयारियां जोरों पर चल रही है। जिले के किराना सामानों के बड़े कुछ व्यापारी खुद के यहां हल्दी, मिर्च, सब्जी मशाला, रिफाइंड, सरसो तेल, रिफाइंड समेत अन्य खाद्य सामग्रियों की पैकिंग कर उस पर ब्रांडेड कंपनियों का लोगो का लगाकर छोटे-छोटे दूकानदारों को बेच रहे है। वहीं कास्मेटिक के भी कई दूकानदार डूप्लीकेट मसाज क्रीम, फेशवॉश, कोल्ड क्रीम समेत अन्य लोकल सामानों पर ब्रांडेड कंपनियों का लोगो लगाकर बेचकर मालामाल हो रहे है। वहीं डूप्लीकेट खाद्य पदार्थ का सेवन करने और कास्मेटिक सामानों का इस्तेमाल करने पर सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसके बावजूद खाद्य औषधि एवं प्रशासन विभाग की ओर से इस पर रोक लगाने की ठोस पहल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed