{"_id":"5eb03ed38ebc3e905528db3f","slug":"lockdown-3-some-shops-opened-conditionally-increased-chahal-initiative-sonbhadra-news-vns523329135","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन-3: सशर्त खुलीं कुछ दुकानें, बढ़ी चहल पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन-3: सशर्त खुलीं कुछ दुकानें, बढ़ी चहल पहल
विज्ञापन
सोनभद्र। ग्रीन जोन होने के नाते लॉक डाउन-3 के दौरान जिले में शासन एवं प्रशासन की तरफ से प्रतिबंधों में कुछ ढील गई है। ग्रामीण इलाकों में सभी और शहर क्षेत्र में मेन मार्केट से हटकर जो दुकानें हैं, उन्हें सशर्त खोले जाने की अनुमति दी गई है। मेन मार्केट को छोड़कर शराब की दुकानें भी कुछ शर्तों के साथ खोले जाने की छूट दी गई है। इस बीच सोमवार को अमर उजाला की टीम ने राबर्ट्सगंज बाजार की लाइव कवरेज किया। इस दौरान दुकानें खुलने से जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज में चहल पहल तो देखने को मिली लेकिन प्रमुख चौराहों पर पुलिस के जवान भी मुस्तैद रहे। बिना मास्क के चलने वालों तथा एक वाहन पर एक से अधिक सवारियां बैठाकर चलने वालों के साथ सख्ती बरती गई। दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए लोग खरीदारी करते दिखे। बैंकों में भी सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए लोगों ने जमा व निकासी की। कुछ बैंकों के बाहर ग्राहकों को धूप से बचाने के लिए टेंट लगाए गये थे।
समय सुबह 11.30 बजे बढ़ौली चौक
अमर उजाला की टीम ने सुबह 11.30 बजे बढ़ौली चौराहे की लाइव कवरेज की। इस दौरान सिविल लाइंस रोड स्थित आटो पार्ट्स की कुछ दुकानें खुली दिखीं। बढ़ौली चौक पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए आने-जाने वाले वाहन चालकों से पूछताछ कर सख्ती बरतते दिखे। बेवजह घर से निकले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। इससे पहले पुलिस कर्मचारियों ने नगर में वाहनों से रूट मार्च कर लोगों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की। मेन मार्केट जाने वाले मार्ग पर लाकडाउन के दौरान अन्य दिनों की अपेक्षा चहल पहल रही।
समय 11.50 बजे धर्मशाला चौक
अमर उजाला की टीम 11.50 बजे धर्मशाला चौक पहुंची। यहां यातायात उप निरीक्षक रामबचन कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारी वाहनों की जांच करते दिखे। इस दौरान कुल 15 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। जबकि एक बाइक का कागज अपडेट न मिलने पर उसे राबर्ट्सगंज कोतवाली में खड़ा कराया गया। धर्मशाला चौक से घोरावल बस स्टैंड के बीच मेडिकल व अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहीं। दुकानों पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग मेटेंन करते हुए खरीदारी करते दिखे। धर्मशाला चौक से मेन मार्केट रोड पर भी परचून व आटो पार्ट्स की कई दुकानें खुली मिलीं। राबर्ट्सगंज बाईपास रोड पर मॉडल शॉप पर भीड़ कम दिखी।
विज्ञापन
दोपहर 12.20 बजे महिला थाना तिराहा
अमर उजाला की टीम राबर्ट्सगंज मेन मार्केट होते हुए दोपहर 12.20 बजे महिला थाना तिराहा पहुंची। मेन मार्केट में चिह्नित की गई परचून की दुकानें खुली रहीं। इसके अलावा अन्य दुकानें बंद रहीं। मेन चौक से चंडी तिराहा मार्ग पर दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। पन्नूगंज मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए लोग जमा व निकासी करते दिखे। महिला थाना तिराहा पर पुलिस कर्मचारी खुद मास्क पहनकर मार्केट आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ करते रहे। बिना मास्क लगाए आने जाने वालों को कड़ी हिदायत दी गई। इसी तरह सजौर तालाब के पास बैरिकेडिंग करके पुलिस कर्मचारी आने-जाने वालों को रोककर पूछताछ करने के बाद जाने दे रहे थे।