फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Liquor worth lakh being transported to Bihar; smuggler arrested.

Sonebhadra News: बिहार ले जाई जा रही थी 33 लाख की शराब, तस्कर गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Liquor worth lakh being transported to Bihar; smuggler arrested.
चुर्क पुलिस लाइन में शराब तस्कर के आरोपी। स्रोत पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनभद्र। पिपरी पुलिस ने मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर बुधवार को चेकिंग के दौरान 33 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की है। पंजाब में बिक्री के लिए तैयार शराब की यह खेप डीसीएम में जलजीरा कोल्ड ड्रिंक बताकर बिहार-झारखंड ले जाई जा रही थी।
पुलिस ने मामले में अंतरराज्यीय तस्कर करन सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है। तस्करी में प्रयुक्त डीसीएम को पुलिस ने सीज कर दिया है। वाहन सहित शराब की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये है।
विज्ञापन

एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार और सीओ पिपरी हर्ष पांडेय ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि ऑपरेशन शुद्धि के तहत पिपरी एसओ राजेश चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग मुर्धवा चर्च के पास वाहनों की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान गुजरात नंबर के एक डीसीएम को रोका गया लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने करीब 200 मीटर आगे वाहन को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक की पहचान हरियाणा के भिवानी जिले के सिटी थाना क्षेत्र के देवनगर निवासी करन सिंह (28) के रूप में हुई। डीसीएम में 464 पेटियाें के अंदर कुल 13296 शीशियाें में 4077.36 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बोतलों पर सेल फॉर पंजाब ओनली अंकित था। चालक शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात या बिल्टी नहीं दिखा सका। एएसपी ने बताया कि आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल और 1200 रुपये मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed