फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lineman burnt due to high voltage current, referred

Sonebhadra News: हाई वोल्ट करंट की चपेट में आकर लाइनमैन झुलसा, रेफर

Sun, 17 Mar 2024 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Lineman burnt due to high voltage current, referred
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंदूर के टोला ठुरुकी में रविवार की सुबह कार्य के दौरान हाईवोल्ट करंट की चपेट में आने से एक लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। करंट लगने के बाद लाइनमैन जमीन पर गिर गया। गंभीरावस्था में लाइनमैन को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बैढन ट्रामा सेंटर फिर अन्यत्र रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह लाइनमैन संदीप कुमार (35) पुत्र अंजनी निवासी सिंदूर शटडाउन लेकर ठुरुकी गांव में बिजली के पोल पर फ्यूज (तार) जोड़ने के लिए चढ़ा था। कार्य के दौरान ही अचानक 11 हजार वोल्ट की सप्लाई शुरू हो गई। इसकी चपेट में आने से आ गया और करंट के झटके से नीचे जमीन पर जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। सुरक्षा किट नहीं पहने होने के कारण यह हादसा हुआ। मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों की मदद से परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजन प्राइवेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद तत्काल बैढ़न ट्रामा सेंटर ले गए। जहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देख अन्यत्र रेफर कर दिया। इस संबंध में बिजली विभाग के अवर अभियंता लोकनाथ ने बताया कि एसओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है और सुरक्षा किट व आर्थिक सहयोग के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed