फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Light up of second unit of Obra C, power generation will start by the end of this month

Sonebhadra News: ओबरा सी की दूसरी इकाई का हुआ लाइटअप, इस माह के अंत तक शुरू हो जाएगा बिजली उत्पादन

Sun, 19 Jan 2025 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Light up of second unit of Obra C, power generation will start by the end of this month
ओबरा। 660 मेगावाट क्षमता की ओबरा सी परियोजना की दूसरी इकाई को रविवार शाम पांच बजे लाइटअप कर लिया गया। यह परियोजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शुमार है। प्रारंभिक लाइटअप कर इकाई का बॉयलर टेस्टिंग और प्रेशर पाट् र्स का परीक्षण शुरू कर दिया गया। शाम पांच बजे इकाई लाइटअप होने के बाद अभियंता उसके सभी तकनीकी पहलुओं पर लगातार निगरानी कर रहे हैं। ओबरा तापीय परियोजना के इंजीनियर व इकाई का निर्माण कार्य कर रही कोरिया की दुसान पावर इंडिया कंपनी के इंजीनियर इकाई को प्रारंभिक लाइटअप करने से पहले सभी तकनीकी पहलुओं का बारीकी से घंटों निरीक्षण किया। करीब 13000 करोड़ की लागत से बनने वाली 1320 मेगावाट क्षमता वाली ओबरा सी परियोजना की पहली इकाई से उत्पादन शुरू होने के बाद से ही प्रबंधन दूसरी इकाई का काम पूरा करने के लिए लगातार मानिटरिंग कर रही थी। जिसके फलस्वरूप दूसरी इकाई के बचे हुए सभी कामों को पूरा कर रविवार शाम इकाई का प्रारम्भिक लाइटअप कर उसकी कमियों को दूर कर धीरे-धीरे इकाई से पूर्ण क्षमता से उत्पादन का प्रयास किया जाएगा। परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं आरके अग्रवाल ने बताया कि ओबरा सी परियोजना की दूसरी इकाई को रविवार शाम सफलतापूर्वक लाइटअप कर लिया गया है। इसके बाद से इकाई को अब लगातार चालू रखकर उसकी सभी तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। उम्मीद जताई की माह के अंत तक दूसरी इकाई से पूर्ण क्षमता से उत्पादन शुरू कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रदेश को अतिरिक्त 660 मेगावाट बिजली मिलने लगेगी। इकाई के प्रारंभिक लाइटअप पर उत्पादन निगम और दूसान पावर के अभियंताओं ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed