फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cheated of Rs 2.38 lakh by posing as an army officer

Sonebhadra News: सेना का अधिकारी बनकर ठगे 2.38 लाख रुपये

Mon, 07 Aug 2023 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 2.38 lakh by posing as an army officer
सोनभद्र। बभनी थाना पुलिस ने स्कार्पियो की बिक्री के नाम सेना का अधिकारी बन 2.38 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बभनी गांव निवासी विजय कुमार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ माह पूर्व उसने फेसबुक पर 195000 रुपये में स्कार्पियो की बिक्री का एक विज्ञापन देखा। उसे खरीदने के लिए उसने उसके साथ दिए गए नंबर पर फोन किया। फोन उठाने वाले ने खुद को सेना का अधिकारी कुलदीप नागर निवासी नोएडा बताया। कहा कि मैं अपनी गाड़ी 195000 में बेच रहा हूं, मगर मेरे सेना में होने के कारण तुम ये गाड़ी लेने सीधे मेरे पास नहींं आ सकते। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने कई बार में अलग-अलग खातों में 238500 रुपये जमा करा दिया। पीड़ित ने बताया कि गाड़ी के लिए उसने कई लोगों से कर्ज भी ले लिया। ठगों ने अपने झांसे में लेने के लिए पहले 5000 रुपये ट्रांसपोर्ट खर्च के रूप में पीड़ित को भेजा। पीड़ित की तहरीर पर एसपी के निर्देश के बाद बभनी पुलिस ने घटना के पांच माह बाद मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed