{"_id":"68950664ee7006a14107d633","slug":"lhb-coaches-will-be-installed-in-three-major-trains-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-132379-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तीन प्रमुख ट्रेनों में लगाए जाएंगे एलएचबी कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तीन प्रमुख ट्रेनों में लगाए जाएंगे एलएचबी कोच
विज्ञापन
चोपन। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए रेलवे ने तीन प्रमुख ट्रेनों में अत्याधुनिक एलएचबी कोच लगाने का निर्णय लिया है। धनबाद-पटना इंटरसिटी, पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस और पटना-पलामू एक्सप्रेस में एचएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्री आरामदायक सफर कर सकेंगे।
धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि इन ट्रेनों में यात्रियों को अधिक सुरक्षित और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी।
धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस (13331) एलएचबी कोच के साथ 8 अगस्त से चलेगी। इसमें द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित के 2, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित के 4, शयनयान के 7 और साधारण श्रेणी के 5 कोच होंगे।
विज्ञापन
पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस (13332) ट्रेन में बदलाव 12 अगस्त से प्रभावी होगा। वहीं पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस (13350) 8 अगस्त से एलएचबी रैक में चलेगी। सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस (13349) नौ अगस्त से बदले स्वरूप में दौड़ेगी।
पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस (13348) दस अगस्त से एलएचबी कोचों के साथ परिचालन होगा। बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस (13347) 11 अगस्त से एलएचबी कोचों में दौड़ेगी।