फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lekhpal suspended for illegal sand mining, FIR on unknown

बालू के अवैध खनन में लेखपाल निलंबित, अज्ञात में एफआईआर

Wed, 02 Jun 2021 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for illegal sand mining, FIR on unknown
दुद्धी तहसील क्षेत्र के नगवां में बालू के अवैध खनन का मामला प्रकाश में आने पर वहां के लेखपाल गोपालजी निराला को निलंबित कर दिया गया। खनन निरीक्षक जीके दत्ता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विंढमगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। जांच टीम में अगुवा रहे एसडीएम दुद्धी ने अवैध खनन के मामले में वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए संस्तुति की है। इस मामले से संबंधित पत्र भी डीएम को तहसील प्रशासन की ओर से भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि नगवां में बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। वहां नदी में रास्ता बनाकर अवैध तरीके से खनन व परिवहन किया जा रहा है। इस मामले की जांच के लिए खनन व राजस्व विभाग की टीम ने जांच की तो शिकायत की पुष्टि हुई। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन की जानकारी होने के बाद भी उच्चाधिकारियों को सूचना न देने के आरोप में नगवां के लेखपाल गोपालजी निराला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम के अनुसार ग्राम नगवां में वन भूमि है। उसमें रास्ता बनाकर 25 मीटर लंबाई 12 मीटर चौड़ाई और 0-5 मीटर गहराई करके 150 घन मीटर बालू का खनन किया गया है। इस मामले में डीएफओ को वन विभाग के संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। डीएम के साथ ही शासन को भी इस संबंध में पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नदियों से किसी भी दशा में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। अवैध तरीके से खनन कराने वालों व परिवहन करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, तहसील प्रशासन व खनन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed