फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lekhpal arrested for taking 20 thousand bribes

20 हजार रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal arrested for taking 20 thousand bribes
शक्तिनगर/ सिंगरौली। बुधवार सिंगरौली पहुंची रीवा लोकायुक्त टीम ने मोरवा थाना क्षेत्र के खिरवा गांव में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल (पटवारी) को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ में आए लेखपाल ने स्थगन आदेश हटवाने के एवज में पीड़ित व्यक्ति से तीस हजार की मांग किया था। लोकायुक्त पुलिस द्वारा चितरंगी तहसील क्षेत्र के खिरवा गांव के हल्का पटवारी राम सजीवन पनिका को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।
विज्ञापन

लोकायुक्त के निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि फरियादी मान प्रताप साहू के पिता द्वारा शासकीय भूमि पर मकान निर्माण कराया जा रहा था। संबंधित भूमि पर सक्षम अधिकारी ने स्थगन आदेश जारी कर दिया जिससे निर्माण कार्य रुक गया। इसी स्थगन आदेश को खारिज कराने के लिए हल्का पटवारी राम सजीवन पनिका ने 30 हजार रुपये की मांग की थी। फरियादी ने 10 हजार पटवारी को पहले ही दे दिए थे। इसके बाद मामले में फरियादी द्वारा लोकायुक्त में शिकायत की गई थी। जिसके बाद लोकायुक्त निरीक्षक अनूप सिंह ठमाकुर एवं डोमेन सिंह मारवी की अगुवाई में 17 सदस्य टीम ने सिंगरौली पहुंचकर मामले की तहकीकात की। बुधवार को दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार के लिए खिरवा गांव का चयन किया गया और खिरवा तिराहे पर रिश्वत लेते पटवारी राम सजीवन पनिका को लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।ह्य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed