फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Laxmanpur, Naugawan and Ghoraval became winners in quarter finals

क्वार्टरफाइनल में लक्ष्मणपुर, नौगवां,घोरावल बने विजेता

Sun, 17 Jan 2021 06:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Laxmanpur, Naugawan and Ghoraval became winners in quarter finals
घोरावल। लक्ष्मणपुर प्रीमियर लीग (एलपीएल) की तरफ से लक्ष्मणपुर में आयोजित क्रिकेट कप 2021 प्रतियोगिता में रविवार को तीन क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। पहला मैच लक्ष्मणपुर और पुरना की टीम के बीच हुआ। पुरना नेआठ ओवर में चार विकेट पर 58 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी लक्ष्मणपुर की टीम ने सातवें ओवर में ही दो विकेट पर 59 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम लक्ष्मणपुर के अरविंद आदिवासी 21 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच नौगवां और डोरिहार की टीम के बीच खेला गया। आठ ओवर में नौगवां की टीम ने छह विकेट पर 75 रन बनाए। जवाब में उतरी डोरिहार की टीम आठ ओवर में चार विकेट पर 56 रन ही बना सकी। इस तरह नौगवां की टीम ने जीत गई। नौगवां के प्रमोद कुमार मौर्या छह विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच घोरावल और पुरना के बीच खेला गया। घोरावल ने निर्धारित छह ओवरों में पांच विकेट पर घोरावल ने 74 रन बनाए। जवाबी पारी में पुरना की टीम ने छह ओवर में छह विकेट पर 32 रन ही बना सकी। विजेता टीम घोरावल के सिकंदर 42 रन बनाकर व दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने। कमेंटरी उमाशंकर दूबे ने की। इस मौके पर अनिल सिंह, सुरेश कुमार, शिवशंकर दूबे, अरविंद मौर्या, विनोद दूब, शुभम पांडेय, केशव प्रसाद, लवकुश, ओमप्रकाश दूबे, सौरभ मौर्या, विद्यासागर मौर्या, अंकित दूबे, प्रदीप तिवारी, चंदन सिंह, विपिन मिश्रा, रजनीश दूबे, मनोज दूबे, प्रभाकर पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed