फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lanco's first unit to be lightup on 16th

16 को लाइटअप होगी लैंको की पहली इकाई

Wed, 08 Dec 2021 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Lanco's first unit to be lightup on 16th
ओवरहॉलिंग के लिए बंद की गई लैंको परियोजना की पहली इकाई को 16 दिसंबर को लाइटअप किया जाएगा। जबकि तकनीकी कारणों से बंद चल रही अनपरा परियोजना की दूसरी इकाई के उत्पादनरत होने में अभी और समय लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

ओवरहॉलिंग के लिए निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना की 600 मेगावाट क्षमता की पहली इकाई को 29 नवंबर को शट डाउन लिया गया था। परियोजना के यूनिट हेड संदीप गोस्वामी ने बताया कि इकाई के विशेषज्ञ अभियंता ओवरहालिंग में जुटे हैं। इकाई को 16 दिसंबर को लाइटअप करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस इकाई के लोड पर आ जाने से प्रदेश को सस्ते दर पर 600 मेगावाट बिजली मिलने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। जबकि तकनीकी खराबी से लंबे समय से बंद चल रही अनपरा परियोजना की 210 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी इकाई के लोड पर आने की अब भी कोई संभावना बनती दिखाई नहीं दे रही है। प्रबंधन के अनुसार सभी पैरामीटर के मानक के अनुरूप होने पर इकाई को लाइटअप किया जाएगा। अभी इसमें समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed