फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Laboratory assistant was taking bribe at the behest of senior inspector

Sonebhadra News: वरिष्ठ निरीक्षक के इशारे पर रिश्वत ले रहा था प्रयोगशाला सहायक

Fri, 21 Jun 2024 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Laboratory assistant was taking bribe at the behest of senior inspector
रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए बाट माप विभाग के प्रयोगशाला सहायक को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक को भी आराेपी बनाया है। उसकी तलाश की जा रही है। दावा है कि वरिष्ठ निरीक्षक के कहने पर ही प्रयोगशाला सहायक रिश्वत ले रहा था।
विज्ञापन

चंदौली जिले के पीडीडीयूनगर निवासी बाट-माप के सत्यापन, नवीनीकरण व मरम्मत के लाइसेंसी नंदलाल गुप्ता ने एंटी करप्शन टीम से विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि सोनभद्र में तैनात विभाग के कर्मचारी उनसे विभिन्न कार्यों के एवज में रिश्वत चाह रहे हैं। न देने पर उनके ग्राहकों को परेशान किया जा रहा। इस शिकायत एंटी करप्शन मिर्जापुर के निरीक्षक विनय सिंह के नेतृत्व में टीम बृहस्पतिवार को जिले में पहुंची थी। योजना बनाकर टीम ने विभाग के प्रयोगशाला सहायक संजीव कुमार जायसवाल को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया था। देर रात मामले में सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए टीम ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि एंटी करप्शन के निरीक्षक विनय सिंह की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। उसने पूछताछ में बाट माप कार्यालय में तैनात वरिष्ठ निरीक्षक सुदेश कुमार का भी नाम बताया है। उसी के कहने पर वह रिश्वत ले रहा था। सुदेश कुमार को साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed