फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   labor mandi

लेबर मंडी हटाने के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 25 Aug 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
labor mandi
राबर्ट्सगंज नगर पालिका पार्क के समीप लेबर मंडी हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रहवासी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित पशु अस्पताल के पास हर रोज लगने वाले लेबर मंडी के विरोध में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में मजदूरों के एकत्रित होने की वजह से संक्रमण फैलने की आशंका जताते हुए प्रशासन से लेबर मंडी अन्यत्र करने की मांग की। जनपद में जिस तरह से कोरोना वायरस फैलता जा रहा है, वह शासन प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। गाइड लाइन जारी होने के बावजूद राबर्ट्सगंज में दरोगा गली के पास जुटने वाली मजदूरों की भीड़ के कारण कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों का मानना है की इस चौराहे पर भारी संख्या में मजदूर अलग-अलग स्थानों से आकर जुटते है और बिना किसी सोशल डिस्टेंसिंग एवं फेस कवर के क्षेत्र में चक्रमण करते है। गुटखा खाकर थूकते है। इन मजदूरों में कौन कोरोना पॉजिटिव है और कौन निगेटिव है किसी को कुछ भी पता नही है। इस चौराहे के समीप सीएमओ कार्यालय , नगर पालिका परिषद, पशु अस्पताल, पुलिस चौकी राबर्ट्सगंज सहित अन्य प्राइवेट डॉक्टर की डिस्पेंसरी, स्कूल, मंदिर, मस्जिद सघन आबादी वाला क्षेत्र है। लोगों ने प्रशासन से कहा है कि जनहित को देखते हुए लेबर मंडी यहां से हटना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में सभासद नातिक अशरफ, मिठाई लाल सोनी, विनोद कुमार पाठक, सुशील पाठक, अब्दुल हमीद, अशरफ अली, मुनॉवर आलम, इस्तियाक अली, अनिल कुमार सिंह, राजकुमार(छेदन), मदन मोदनवाल, ऋतिक, गुफरान,अनस आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed