फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kranti Path will remind the sacrifice of brave fighters

वीर सेनानियों के त्याग की याद दिलाएगा क्रांति पथ

Wed, 10 Aug 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kranti Path will remind the sacrifice of brave fighters
राबर्ट्सगंज-घोरावल हाईवे पर ऊंचडीह से करकी तक का मार्ग अब क्रांति पथ के नाम जाना जाएगा। करीब दस किमी लंबे इस मार्ग पर दस सेनानियों के गांव हैं। इस पथ पर चलते हुए उनकी वीरता और त्याग के किस्से लोगों की जेहन में ताजा होंगे। क्रांति दिवस पर घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने क्रांति पथ के प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक ने क्रांति पथ को देश का गौरव पथ बताते हुए इससे जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस पथ से जुड़े सेनानियों के त्याग और बलिदान के किस्से हम सबको सदैव प्रेरित करते रहेंगे। सीडीओ सौरभ गंगवार ने कहा कि क्रांति पथ के सेनानियों के देशप्रेम के किस्से स्वर्णिम इतिहास के अध्याय बन गए हैं, जिससे आनेवाली पीढ़ियों को भी सीख मिलती रहेगी। कार्यक्रम संयोजक विजय शंकर चतुर्वेदी ने क्रांति पथ की ऐतिहासिकता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए आजादी के समय इस मार्ग से जुड़ी घटनाओं का विस्तार से जिक्र किया। राकेश त्रिपाठी ने स्वागत भाषण और ऊंचडीह प्रधान अर्चना त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने क्रांति पथ के सेनानियों को नमन करते हुए इस मार्ग के महत्व को दर्शाती परिचय पट्टिका लगाने की घोषणा की। कार्यक्रम में डीडीओ शेषनाथ चौहान, पीडी आरएस मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, भोलानाथ मिश्रा, क्रांति सिंह, दीपक कुमार केसरवानी, विजय प्रकाश पांडेय, चंद्रकांत शर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य ओमप्रकाश त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

क्रांति पथ पर है इन सेनानियों के गांव
क्रांति पथ पर कुल दस सेनानियों के घर हैं। इसमें पं. महादेव चौबे, प्रभाशंकर शर्मा, देवेंद्रनाथ चौबे, गौरीशंकर देव पांडेय, बाल गोविंद पांडेय, अछैबर उपाध्याय, राधाप्रसाद शर्मा, यज्ञनारायण सिंह, गुलाब सिंह व रामप्रताप सिंह शामिल हैं। लोकार्पण अवसर पर उनके परिजनों कृपाशंकर चौबे, विजय शंकर चतुर्वेदी, रमा शंकर, शशिभूषण पांडेय, राजेश उपाध्याय, विवेक पांडेय, चंद्रकांत शर्मा को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed