{"_id":"5eeb8c0a8ebc3e42b2400850","slug":"kotwali-s-siege-for-arrest-of-plowmen-sonbhadra-news-vns5308763187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलमावरों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राबर्ट्सगंज कोतवाली का घेराव करते लोग।
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में एटीएम से रुपये निकालने के दौरान एक युवक की पिटाई करने वालों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को एक समुदाय के लोगों ने कोतवाली का सांकेतिक घेराव किया। पुलिस ने सभी को बाहर रोक दिया। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए करीब पांच लोग अंदर जाकर प्रभारी कोतवाल से मिलकर गिरफ्तार की मांग की।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया घायल अजीत सिंह के भाई सिमरनजित सिंह की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी शिनाख्त कर ली गई है, जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए। जानकारी के अनुसार 16 जून की शाम करीब सात बजे राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर का रहने वाले अजीत सिंह नगर सहकारी बैंक के एटीएम मशीन से रुपये निकालने के लिए गए थे। वहां रुपये निकालने को लेकर अजीत का विवाद एक युवक से हो गया। वादी सिमरनजित सिंह का आरोप है कि अज्ञात दो युवकों ने उसके भाई को पीट कर गंभीर रूप से घायल करने के बाद पैर मोड़ कर चढ़ गए, जिससे पैर टूट गया। हमलावरों ने थाने में घटना की सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। प्रभारी कोतवाल विंकटेश तिवारी का कहना है कि घायल के भाई ने जो तहरीर दी थी उसके आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी शिनाख्त कर ली गई है। कुछ लोग हमलावरों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी लेने के लिए आए थे, जब उन्हें पता चला कि हमलावर की पहचान कर खोजबीन की जा रही है तो वे लोग चले गए। कोतवाली का घेराव किसी ने नहीं किया। पिटाई करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।