{"_id":"67bcb2fd4b492bba520744e9","slug":"kisan-samman-nidhi-reached-the-accounts-of-174-lakh-farmers-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-124806-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 1.74 लाख किसानों के खाते में पहुंची किसान सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 1.74 लाख किसानों के खाते में पहुंची किसान सम्मान निधि
विज्ञापन
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक किसान सम्मान निधि की दो-दो हजार रुपये की धनराशि जिले के 1.74 लाख किसानों के बैंक खाते में भेज दी गई है। शेष 31546 किसानों के बैंक खाते में सम्मान निधि शीघ्र ही भेजी जाएगी।
योजना शुरू होने से अब तक की यह 19वीं किस्त है। इसका लाभ जिले के करीब दो लाख छह हजार किसानों को मिलना है। उन किसानों को भी योजना का लाभ दिलाने की कवायद तेज कर दी गई है, जिनके विवरण गलत फीड हो गए हैं।
उप निदेशक कृषि जयप्रकाश का कहना है कि जिले में कुल दो लाख छह हजार किसानों के विवरण फीड किए गए हैं। इनमें से 174454 किसानों के खाते में सोमवार को किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त भेजी गई हैं, इतने किसानों के बैंक खातों में 34 करोड़ 89 लाख आठ हजार रुपये भेजी गई हैं।
विज्ञापन
शेष किसानों के खातों में धनराशि भेजने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत किसानों के खाते में साल भर में कुल छह हजार रुपये दो-दो हजार के तीन किस्त के रूप में भेजे जाते हैं।
बताया कि जिन किसानों के खाते से आधार नंबर लिंक नहीं हैं। उनके खाते में धनराशि त्रुटि सुधार करके भेजी जायेगी। फार्मर रजिस्ट्री करा चुके किसानों के बैंक खाते में भी किसान सम्मान निधि की राशि भेजी गई हैं।