फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Khan, 40 , including the salaries of officials halted

खान अधिकारी समेत 40 का वेतन रुका

Tue, 23 Jun 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Tue, 23 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Khan, 40 , including the salaries of officials halted
 जिलाधिकारी संजय कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में तहसील दिवस के लंबित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की। इस दौरान प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही बरतने के मामले में जिला खान अधिकारी समेत 40 कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया। इसमें दो ईओ, पांच एक्सईएन, छह बीडीओ और सात एसओ शामिल हैं। 
विज्ञापन


19 मई को आयोजित तहसील दिवस में लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए पाया कि एक सप्ताह का समय लंबित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिये गये थे, बावजूद इसके मामले को निस्तारित करने के प्रति संबंधित अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती गई। जिसे जिलाधिकारी ने काफी गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


डीएम ने संबंधित अधिकारियों को संबोधित पत्रादेश जारी करते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी को लापरवाह 40 अधिकारियों के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक के लिए प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन 40 अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है, उसमें रेनुकूट डीएफओ, सीएमएस, दुद्धी एसडीएम, दुद्धी और राबर्ट्सगंज तहसीलदार, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, एक्सईएन विद्युत वितरण पिपरी और राबर्ट्सगंज, एक्सईएन लघु सिंचाई, एक्सईएन निर्माण खंड पीडब्ल्यूडी, एक्सईएन जल निगम, जिला आबकारी अधिकारी, जिला खान अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, डीपीआरओ, बीडीओ चोपन, घोरावल, राबर्ट्सगंज, म्योरपुर, बभनी, दुद्धी, डीआईओएस, ईओ नगर पालिका परिषद सोनभद्र, नगर पंचायत दुद्धी, एसओ पन्नूगंज, करमा, राबर्ट्सगंज, विंढमगंज, अनपरा, पिपरी, बीजपुर, नायब तहसीलदार घोरावल, राजस्व निरीक्षक दुद्धी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed