{"_id":"673350277fd03e0ae40b0435","slug":"khaki-in-action-after-kidnapping-of-innocent-recovered-after-12-hours-four-kidnappers-including-couple-arres-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: मासूम का अपहरण के बाद एक्शन में खाकी, 12 घंटे बाद बरामद, दंपती समेत चार अपहर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: मासूम का अपहरण के बाद एक्शन में खाकी, 12 घंटे बाद बरामद, दंपती समेत चार अपहर्ता गिरफ्तार
Tue, 12 Nov 2024 06:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 12 Nov 2024 06:25 PM IST
सार
घर के बाहर खेल रही मासूम के अपहरण की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई। सीसीटीवी फुटेल खंगाले गए और चार अपहर्ता पकड़े गए। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि बच्ची को बेंचने के फिराक में थे। पुलिस अब इनसे राजफाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अपहर्ता
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अशोकनगर में घर के बाहर खेल रही मासूम के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महज 12 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दंपती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मासूम को भी बरामद कर लिया गया है। चारों अपहर्ता रॉबर्ट्सगंज के ही घसिया बस्ती के निवासी हैं।
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज के अशोकनगर निवासी अतुल कुमार पटेल की भांजी अदिती (2) सोमवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। घरवालों ने सीसी टीवी कैमरे को जांचा तो उसमें कुछ लोग बच्ची को अपने साथ लेकर जाते दिखे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह चुर्क तिराहा के पास से चार अपहर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से बच्ची को मुक्त कराया। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि पूछताछ में अपहर्ताओं की पहचान घसिया बस्ती निवासी लौंगी, प्रतिमा, उसका पति रवि कुमार और रिनवा कुमार के रुप में हुई।
विज्ञापन
बच्ची का अपहरण कर चारों उसे बेचने की फिराक में थे। एएसपी ने बताया कि चारों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्ची को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।