फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kejriwal and Rahul will answer the public '

‘केजरीवाल और राहुल को जनता देगी जवाब’

Fri, 19 Feb 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Fri, 19 Feb 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal and Rahul will answer the public '
भाजपा के भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि जेएनयू मसले की आड़ लेकर केजरीवाल और राहुल दोनों देश के बंटवारे की राजनीति कर रहे हैं। वर्ष 1932 में मोहम्मद अली जिन्ना ने इसी तरह की राजनीति की थी। जनता भी इसे अच्छी तरह समझने लगी है। आने वाले दिनों में इनको जनता जवाब देगी। वह शुक्रवार को दोपहर बाद तीनबजे पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी जैन के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब थे।
विज्ञापन


कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी की एक सीमा है। किसी भी हाल में अफजल जैसे आतंकी और पाकिस्तान जैसे नापाक देश के जिंदाबाद का नारा लगाने की आजादी नहीं दी जा सकती। कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल वोट के लालच में देश की अस्मिता  को ही दांव पर लगाने में जुटे हैं। किसी भी हाल में उनके मंसूबे सफल नहीं हो पाएंगे। जेएनयू सहित अन्य विश्वविद्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में देश एवं समाजविरोधी कार्यक्रमों के लिए होने वाले फंडिंग के जांच की मांग भी की।
विज्ञापन


 सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार केशरी, केसी जैन, रेणुकूट नगर पंचयत अध्यक्ष अनिल सिंह आदि ने कहा कि अभी से सभी कार्यकर्ता कमर कस लें और लोगों को पार्टी  की नीतियों तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताते रहें। संचालन संजय तिवारी ने किया। इस मौके पर जगदीश बैसवार, अजीत सिंह कंग, प्रभाशंकर मिश्र, अनिल सिंह गौतम, संजय तिवारी, कृष्णा सिंह, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed