फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Keep vigil on Naxalites released from jail - ASP

Sonebhadra News: जेल से रिहा हुए नक्सलियों पर रखें निगरानी - एएसपी

Thu, 21 Dec 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Keep vigil on Naxalites released from jail - ASP
नौगढ़। लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बुधवार को स्थानीय थाना के सभागार में तीन जनपदों के पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें बिहार के अलावा चंदौली, सोनभद्र व मिर्जापुर के पुलिस अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने नक्सली मूवमेंट से निबटने व जेल से रिहा हुए नक्सलियों की निगरानी के लिए साझा रणनीति बनाई।
विज्ञापन

एसडीएम आलोक कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) सुखराम भारती ने कहा कि पूर्व नक्सलियों को विकास की धारा में जोड़ना बेहद जरूरी है। पुलिस को आपसी तालमेल बनाकर प्रभावी नियंत्रण रखना चाहिए। जेल से रिहा नक्सलियों पर विशेष निगरानी रखनी होगी। अंत में तय किया गया कि बिहार बॉर्डर व चंदौली, सोनभद्र व मीर्जापुर के पुलिस अधिकारी नक्सल गतिविधियों की सूचनाओं का आपस में आदान-प्रदान करें। इस मौके पर चुनार के सीओ रामानंद राय, सीओ नक्सल कृष्ण मुरारी शर्मा, पीएसी 148 बटालियन के डीसी कंटिजेंट झांसी प्रमोद यादव, नक्सली से सोनभद्र विष्णु यादव, अशोक थाना चांद बिहार संजीव मुर्मू, निरीक्षक नक्सली मिर्जापुर चक्रधारी ओझा, थाना प्रभारी नौगढ विमलेश कुमार मौर्य, थानाध्यक्ष चकरघट्टा सुधीर कुमार सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed