फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   kargil

कारगिल के शहीद बलिदानियों का नहीं चुका सकते ऋण

Sun, 26 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
kargil
राबर्ट्सगंज चाचा नेहरु पार्क में कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्घाजंलि देते भाजपा के प? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कारगिल विजय दिवस पर रविवार को विभिन्न संगठनों ने कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राबर्ट्सगंज के चाचा नेहरू पार्क में भाजपा, कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कारगिल शहीदों का ऋण ऐसा है जिसे चुकाया नहीं जा सकता। जान देकर इन वीर जवानों ने देश की लाज रखी।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से हुए आयोजन में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि कहा भारत ने 21 साल पहले पाकिस्तान को कैसे धूल चटाई, इस विजय गाथा को हर वर्ष 26 जुलाई को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1999 के उस रण में राजधानी के कई जांबाज शहीद हुए। उन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। हम भारत के वासी इन शहीद बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुका सकते। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा देवेंद्र भाई पटेल, जिला मंत्री शंभू नारायण सिंह, अजीत रावत, नगर मंडल अध्यक्ष बलराम सोनी, अनुपम तिवारी, श्याम उमर, राजन गुप्ता मौजूद रहे। उधर, उरमौरा में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यहां पुष्पा सिंह, मंजू गिरी, शालिनी गुप्ता, नीति सिंह, प्रियंका, संगीता, स्नेहलता मौजूद रहे। उधर, युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी चाचा नेरूह पार्क में मोमबत्ती जलाकर शहीदों को याद किया। जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे ने कहा कि 26 जुलाई 1999 के दिन भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान चलाए गए ऑपरेशन विजय को सफलतापूर्वक अंजाम देकर भारत भूमि को घुसपैठियों के चंगुल से मुक्त कराया था। इस दौरान श्रीकांत मिश्रा, दीपक कोहली, सूरज वर्मा, अरुण सोनी, चंद्रकांत मिश्रा मौजूद रहे। सपा कार्यकर्ताओं ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि कारगिल विजय दिवस वीर सैनिकों की वीरता, शौर्य और बलिदान की याद दिलाता है। इस दौरान मंदीप पटेल, राकेश भारती, जुनैद अंसारी, सुरेश अग्रहरि, मुन्ना कुशवाहा, हीरा सोनकर, अनिल विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed