फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kanshi Ram remembered on Parinirvana Day

परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए कांशीराम

Sun, 09 Oct 2022 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Kanshi Ram remembered on Parinirvana Day
राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर पुष्प अर्पित करते जन अधिकार पार्ट? - फोटो : SONBHADRA
जन अधिकार पार्टी की तरफ से रविवार को रामलीला मैदान में कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने की। मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल प्रभारी सुमंत सिंह मौर्य ने कहा कि कांशीराम के अधूरे मिशन को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन

कांशीराम चाहते थे कि भारत पुन: सम्राट अशोक का भारत बने। संपूर्ण भारत में शांति, प्रेम, करुणा का माहौल हो। हम सभी लोगों को उनके मिशन को पूरा करना है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव रानी सिंह (महिला) पूर्व विंध्य मंडल अध्यक्ष डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य, हिंदुआरी जिला पंचायत सदस्य मालती देवी ने कहा कि कांशीराम 85 प्रतिशत शोषित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे थे।
विज्ञापन

उन्हीं की बनाई गई बसपा आज उनके विचारधारा से भटक गई है। इस मौके पर जिला प्रभारी श्रीपति विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर आजाद, जिला संगठन मंत्री मुलायम सिंह, जिला संगठन मंत्री प्रशांत भारती, डॉ. रामराज बिंद, डॉ. जय सिंह, डॉ. विनोद मौर्य, लक्ष्मण मौर्य, प्रदीप मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed