फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kanhar river dried

कनहर नदी सूखी, पशु-पक्षी बेहाल

Mon, 16 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Mon, 16 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kanhar river dried
घाघरा नदी से कटान
अबकी बार कनहर नदी के सूख जाने से पशु-पक्षी बेहाल हैं। चिलचिलाती धूप में नदी किनारे प्यास बुझाने की फिराक में वन्य जीव प्राणी पानी ढूंढ रहे हैं। उधर नदी के सूख जाने की वजह से अमवार स्थित निर्माणाधीन कनहर परियोजना के निर्माण पर भी संकट मंडराने लगा है। मई माह के प्रथम सप्ताह में नदी की यह स्थिति देख लोगों के साथ-साथ परियोजना के अधिकारी बेहद चिंतित हैं। हालांकि निर्माण कार्य प्रभावित न हो इसके लिए नदी की तलहटी में खुदाई करके और बोरिंग कराकर पानी का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

अमवार से गुजरने वाली कनहर नदी नगवां, टेढ़ा, जाबर, कोरगी, खोखा, करहिया गांव के जंगलों से होकर आगे बढ़ती है। इन जंगलों में रहने वाले वन्य जीव प्राणियों के लिए सूखी कनहर नदी चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश सरकार व क्षेत्र की ड्रीम सिंचाई प्रोजेक्ट कनहर सिंचाई परियोजना का कार्य निर्माणाधीन है। नदी की जल धारा थम जाने से परियोजना के स्पिल वे निर्माण, कंक्रीटिंग, बांध पर पड़ने वाले मिट्टी पर भी पानी के संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बांध पर मिट्टी के बाद ढलाई के लिए पानी आवश्यकतानुसार नहीं मिल पा रहा। जिसके चलते ढलाई में दिक्कत आ रही है। कनहर सिंचाई परियोजना के अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने बताया कि ड्रीम प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य पर पानी की दिक्कत तो है, लेकिन परियोजना का कार्य किसी तरीके से प्रभावित न हो इसके लिए परियोजना स्थल पर नदी में तलहटी की खुदाई कर उससे जल धारा और नदी में ही बोर कर पर्याप्त मात्रा में जल संग्रह किया गया है। जिससे परियोजना का निर्माण कार्य अबाध्य गति से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed