फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kamal Nayan Sukrit outpost incharge, Ashish sent Duddhi

Sonebhadra News: कमल नयन सुकृत चौकी इंचार्ज, आशीष भेजे गए दुद्धी

Wed, 11 Oct 2023 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Kamal Nayan Sukrit outpost incharge, Ashish sent Duddhi
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में तैयारी तेज हो गई है। एसपी ने एक सप्ताह के भीतर तीन बड़े तबादले किए हैं। मंगलवार की रात और बुधवार को भी कई इंस्पेक्टर, एसआई और आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया।
विज्ञापन

सूची के अनुसार एक निरीक्षक 36 एसआई सहित 50 के करीब पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। पुलिस लाइन रहे कमलेश पाल को प्रभारी निरीक्षक घोरावल बनाया गया है, जबकि रायपुर थानाध्यक्ष संजय सिंह काे डाला चौकी प्रभारी बनाया गया है। डाला चौकी प्रभारी रहे बृजेश पांडेय को रायपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। राबर्टसगंज कस्बा चौकी प्रभारी रहे अमित कुमार त्रिपाठी का अपराध शाखा किया गया स्थानांतरण रद्द कर पीआरओ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सुकृत चौकी प्रभारी आशीष सिंह को कस्बा चौकी दुद्धी और वहां तैनात कमल नयन दुबे को सुकृत चौकी प्रभारी बनाया गया है। अनपरा थाने में तैनात विनोद यादव काे चौकी प्रभारी कांशीराम आवास, चोपन थाने में तैनात एसआई योगेद्रनाथ पाण्डेय को शक्तिनगर थाना भेजा गया।
विज्ञापन

रावट्सगंज थाने में तैनात राम सिंहासन को चौकी प्रभारी कस्बा बनाया गया है। चौकी प्रभारी लीलासी आशीष सिंह को करमा थाना भेजा गया है। चोपन थाने में रहे नवनीत चौरसिया को उम्भा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह ओबरा में तैनात उपनिरीक्षक रामसिंह को करमा थाने में तैनाती दी गई है। बताते चलें कि एक सप्ताह के भीतर करीब डेढ़ सौ से अधिक पुलिस कर्मियों के तबादले हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed