फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kakri, Kubri and Urjachal Tigers won the matches

Sonebhadra News: ककरी, कुबरी और ऊर्जांचल टाइगर्स ने जीते मैच

Wed, 09 Apr 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Kakri, Kubri and Urjachal Tigers won the matches
तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित शहीद उद्यान में चल रहे स्व. बाबू लाल वर्मा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दिन रोचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अपनी टीम को अगले दौर में पहुंचाया।
विज्ञापन

पहले मैच में ककरी महाराजा ने परासी सुपरकिंग्स को हराया। परासी ने 8 ओवर में 39 रन बनाए। जवाब में ककरी ने 7.1 ओवर में 2 विकेट पर लक्ष्य पा लिया। मैन ऑफ द मैच रोशन पटेल रहे। दूसरे मैच में कुबरी ने 8 ओवरों में 2 विकेट पर 76 रन बनाए।
विज्ञापन

इसके जवाब में खेलने उतरी काशीमोड़ चैलेंजर्स 69 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच कप्तान दिलीप सिंह रहे। तीसरे मैच में ऊर्जांचल टाइगर्स ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 63 रन बनाए। जवाब में डिबुलगंज सुपरस्टार्स 61 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच सतेंद्र कुमार रहे। चौथे मैच में अनपरा लायंस ने 8 ओवर में 4 विकेट पर 59 रन बनाए। जवाब में रेहटा वारियर्स 28 रनों पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच बृजेश वैश्य रहे। पांचवें मैच में औड़ी इंडियंस ने 8 ओवर में 4 विकेट पर 78 रन बनाया।

जवाब रेणुसागर हिंदुस्तानी 74 रनों पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच शिवम सिंह रहे। अनपरा प्रीमियर लीग के अध्यक्ष योगी हेमंत उपाध्याय ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed