फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kakri defeated Anpara 4-2 in tie breaker

Sonebhadra News: टाई ब्रेकर में ककरी ने 4-2 से अनपरा को हराया

Wed, 29 Nov 2023 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Kakri defeated Anpara 4-2 in tie breaker
अनपरा। डॉ. आंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में चल रही अरुण सिंह स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट में दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। इसमें ककरी, सिंगरौलिया और हीरवां की टीम ने मैच जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ परियोजना के सीजीएम इं. आरसी श्रीवास्तव ने मंगलवार को किया था। उदघाटन मैच में श्याम स्पोर्टिंग क्लब बैढ़न ने 5-0 से सहरसवां जयंत को हराया था। बुधवार को पहला मैच अनपरा बोर्ड एवं ककरी के बीच खेला गया। ट्राई ब्रेकर से ककरी ने 4-2 से मैच जीत लिया। दूसरा मैच सिंगरौलिया एवं रेणुसागर बीच खेला गया। पहले हाफ में सिंगरौलिया ने एक गोल कर बढ़त बनाई, जो अंत तक कायम रही। तीसरा मैच हीरवां एवं कालिया स्पोर्टिंग यूपी के बीच खेला गया। पहले हाफ में कोई गोल नहीं कर पाया। दूसरे हाफ में हीरवां ने दो गोल करते हुए मैच जीत लिया। बृहस्पतिवार को अनपरा स्पोर्टिंग क्लब, ककरी, निगाही, बैढ़न, सिंगरौलिया और हीरवां टीमें क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी। मैच में निर्णायक की भूमिका में लवकुश तिवारी, नीरज यादव, राहुल यादव और सुरेश विश्वकर्मा रहे। अध्यक्षता माघवेंद्र सिंह ने किया। संरक्षक विजय सिंह, सह संरक्षक भोला सिंह, क्रीडा अधिकारी सुनील कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed