फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jugail forest area fires people due to fire

जुगैल वन क्षेत्र में लगी आग से लोगों में हड़कंप

Tue, 23 Mar 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Jugail forest area fires people due to fire
चोपन। ओबरा वन प्रभाग के जंगलों में लगी आग ने अब भीषण रूप अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को जुगैल रेंज के चौरा बिजौरा के पास खोड़वा बाबा पहाड़ी पर लगी आग तेजी से फैल रही है। जुगैल रेंज के जंगलों में बीते 24 घंटे के दौरान कई और जगहों पर आग लग गई। इससे पहले सोमवार को जुगैल रेंज के बोदरहवा और खडापे पहाड़ी में आग लगी थी। यह आग अभी बुझी भी नहीं थी कि खोड़वा बाबा पहाड़ी पर आग लग गयी। आग लगने की सूचना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं आग बढ़ने की गति को देखते हुए ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थान की तलाश तेज कर दी है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यदि आग को नहीं रोका गया तो यह ग्रामीणों के घरों तक पहुंच सकती है। जंगल परिक्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में गेहूं सहित कई अन्य पकी फसलें लगी हैं। आग से फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। यह सोचकर ग्रामीणों में भय व्याप्त है। महुआ बिनने के लिए लगाई गई आग ने जंगल के कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है। जंगलों में लगी आग से अब तक काफी पेड़ जलकर नष्ट हो चुके हैं। इनमें सखुआ, तेंदू, सलई, सिद्धा, खिरना, पियार एवं महुआ के पेड़ शामिल हैं। आग लगने से जंगलों में रह रहे मोर, खरगोश, सांप, स्याही, सूअर, बंदर, लंगूर सहित कई वन्यजीवों के जीवन पर खतरा मंडराने लगा है। जुगैल रेंजर अरविद मिश्र ने बताया कि आग बुझाने के लिए टीम को रवाना कर दिया गया है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed