फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   It rained 25 mm in one and a half hours

Sonebhadra News: डेढ़ घंटे में 25 एमएम बारिश हुई

Thu, 05 Sep 2024 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
It rained 25 mm in one and a half hours
सोनभद्र। जिले में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी झमाझम बारिश हुई। दोपहर में करीब डेढ़ घंटे तक हुई बारिश से जहां लोगों को उमस से राहत मिली। करीब 25 एमएम बारिश हुई। इससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। बारिश से धान की फसल को फायदा होगा। नगर क्षेत्र के कुछ इलाकों में जलजमाव की स्थिति रही। इससे आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के साथ ही आसपास के इलाकों में कई दिनों से बारिश नहीं हो रही थी। इससे किसानों में मायूसी छा गई थी और धान की फसल की सिंचाई करने की तैयारी में किसान जुट गए थे। एक दिन पहले यानी बुधवार की दोपहर में बारिश होने के बाद उमस से थोड़ी राहत मिली थी। हालांकि रात और बृहस्पतिवार की सुबह तेज धूप निकलने से उमस रही और पसीने से लोग तर बतर हो जा रहे थे। दोपहर में करीब 12 बजे आसमान में बादल उमड़ने लगे। इस दौरान तेज गरज चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। दोपहर में 1.30 बजे तक करीब डेढ़ घंटे बारिश हुई। उमस से बेहाल लोगों को इससे राहत मिली। लेकिन रॉबर्ट्सगंज नगर के निचले इलाके नई बस्ती, धर्मशाला चौक, मंडी समिति के सामने जलजमाव हो गया। इससे आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को करीब 25 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed