फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   It is responsibility of family to take special care of pregnant: Dr. Yadav

गर्भवती का खास ख्याल रखना परिवार की जिम्मेदारी: डॉ यादव

Sat, 17 Sep 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
It is responsibility of family to take special care of pregnant: Dr. Yadav
गर्भावस्था के दौरान सही पोषण गर्भवती और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए आवश्यक है। पोषण का अभाव हुआ तो शिशु कुपोषित हो सकता है। ऐसे में गर्भवती महिला के समुचित खानपान व देखभाल का खास ख्याल रखना परिवार के हर सदस्य की जिम्मेदारी होती है। इससे जहां गर्भवती को सही पोषण मिलेगा, वहीं गर्भस्थ शिशु स्वस्थ रहेगा।
विज्ञापन

यह जानकारी परिवार कल्याण के प्रभारी एसीएमओ डॉ. आरजी यादव ने दी। उन्होंने बताया कि गर्भवती माताएं खुद के साथ गर्भ में पल रहे शिशु को भी पोषण देती है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान मां को पोषण की अधिक आवश्यकता होती है। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आयरन युक्त भोजन करने के साथ ही रोजाना आयरन की गोली खाने की जरूरत होती है।
विज्ञापन

बच्चे के जन्म के छह माह बाद तक लें आयरन गोली
एसीएमओ ने बताया कि गर्भावस्था की दूसरी और तीसरी तिमाही में गर्भवती को प्रतिदिन एक आयरन की गोली का सेवन करना चाहिए। इतना ही नहीं बच्चे के जन्म के छह महीने बाद तक आयरन की गोली लेती रहे। जिन्हें एनीमिया नहीं है, उन्हें भी रोजाना लाल आयरन गोली का सेवन करना चाहिए। लाल आयरन की गोलियां न केवल एनीमिया को कम करती हैं, बल्कि भ्रूण के मस्तिष्क के विकास के लिए फायदेमंद भी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार नाश्ता, तीन बार भोजन है जरूरी
गर्भवती को 24 घंटे में कम से कम पांच बार आहार लेना चाहिए। इसमें तीन बार मुख्य भोजन और दो बार पौष्टिक नाश्ता होना चाहिए। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, विटामिन से युक्त खाद्य पदार्थ, दालें व अनाज दूध आदि का सेवन करना चाहिए। इससे गर्भवती को जहां सही पोषण मिलेगा वही गर्भ में पल रहा शिशु भी स्वस्थ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed