फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Irrigation will be done at four places in three villages through lift method.

Sonebhadra News: तीन गांवों में चार जगह लिफ्ट विधि से होगी सिंचाई

Sun, 19 Jan 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Irrigation will be done at four places in three villages through lift method.
बभनी। विकास खंड बभनी के तीन गांवों में सिंचाई को आसान बनाने के लिए लिफ्ट सिंचाई व्यवस्था लगाई गई है। हिंडाल्को ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से यह व्यवस्था लगाई गई है। सीएसआर हेड अनिल कुमार झा के निर्देशन में लिफ्ट सिंचाई व्यवस्था बभनी ब्लॉक के तीन गांवों में चार जगह लगाई गई है।
विज्ञापन

ब्लॉक के खैराडीह में नदी किनारे दो जगह सहदेव और रामचंद्र के खेत के पास, नवाटोला में बांध पर आलमचंद्र के घर के पास, परसाटोला में तालाब पर राजकुमार के घर के पास लिफ्ट सिंचाई व्यवस्था लगाई गई है। लिफ्ट सिंचाई व्यवस्था लगाने से किसानों के खेतों तक कम खर्च में आसानी से पानी पहुंच सकेगा। इस सिस्टम के लगाने से खैराडीह गांव में 24 बीघा जमीन, नवाटोला में 20 बीघा, परसाटोला में 10 बीघा जमीन सिंचित हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लिफ्ट-सिंचाई एक ऐसी विधि है, जिसमें गुरुत्वाकर्षण से कुदरती बहाव के माध्यम से पानी को ले जाने की बजाय, एक नदी या नहर के पानी को पंप या दूसरे उपकरणों का उपयोग करके ऊपर उठाया जाता है। इस तरह के क्षेत्रों में ऐसी व्यवस्था से मानसून पर निर्भरता कम हो जाती है और पैदावार बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान एक वर्ष में दो या तीन फसलों की उपज ले सकेंगे। किसान राजकुमार ने बताया कि पानी मेरे खेत तक नहीं पहुंचता था। वह पानी ढोकर अपने खेत तक ले जाता था। इस व्यवस्था से खेत तक पानी आसानी से पहुंच रहा है। लिफ्ट सिंचाई व्यवस्था लगाने से किसान आलमचंद, सहदेव, रामचंद, राजू, मेरसाय, रामचंदर, विंध्याचल, परमेश्वर, रामरती, रामअवतार समेत अन्य किसान लाभान्वित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed