फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   AIDS control staff registered their protest by wearing black armbands.

Sonebhadra News: एड्स नियंत्रण कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Tue, 06 Oct 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
AIDS control staff registered their protest by wearing black armbands.
उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को जिले में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारियों-अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। सांकेतिक विरोध दर्ज कराते हुए मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 20 सितंबर को मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की जा चुकी है। आंदोलन के पहले चरण में 11 अक्तूबर तक कर्मचारी कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 12 से 14 अक्तूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी शुरू होने के बाद पहले दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बावजूद मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो 15 अक्तूबर को सुबह नौ बजे लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदेशव्यापी धरना दिया जाएगा। संघ की प्रमुख मांगों में एड्स नियंत्रण कर्मचारियों का नियमितीकरण, नियमितीकरण होने तक नौकरी की सुरक्षा और ऑटो रिन्यूअल, लंबित 20 प्रतिशत अतिरिक्त मासिक पारिश्रमिक का भुगतान, 30 लाख रुपये के ग्रुप टर्म इंश्योरेंस का लाभ, पूर्व में हटाए गए कर्मचारियों का पुन: समायोजन, नियमित भर्तियों में अतिरिक्त अंक और आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट और पारस्परिक स्थानांतरण की सुविधा शामिल है। विरोध प्रदर्शन में अमित शुक्ला, अशोक कौशल, अभिजीत पांडे, वाचस्पति मिश्रा, मयंक पांडे, अशोक सिंह, सुनीता पांडेय, इंदु चौबे, प्रिया, शिवशंकर सिंह, राम सिंह, आशीष शुक्ला, लक्ष्मण सिंह चौहान, अंजनी कुमार, सूर्यकांत राव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed