{"_id":"6ac402e86a27e2a70c0fe603","slug":"construction-of-sinduriya-excellence-center-slow-dm-displeased-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-154280-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सिंदुरिया एक्सीलेंस सेंटर का निर्माण धीमा, डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सिंदुरिया एक्सीलेंस सेंटर का निर्माण धीमा, डीएम नाराज
विज्ञापन
सिंदुरिया में बन रहे एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पर डीएम चर्चित गौड़ ने नाराजगी जताई है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में परियोजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद प्रयागराज की ओर से कराए जा रहे निर्माण की धीमी गति पर डीएम ने संबंधित परियोजना प्रबंधक को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त श्रमिक और संसाधन लगाकर जरूरत के अनुसार दो-तीन शिफ्ट में काम कराया जाए, ताकि परियोजना समय सीमा में पूरी हो सके। सीएंडडीएस की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने दोनों संस्थाओं को नियमित मॉनिटरिंग और निर्माण स्थल का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण में तेजी के साथ सामग्री और तकनीकी गुणवत्ता की नियमित जांच होनी चाहिए। मानकों से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। डीएम ने चेतावनी दी कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसी महत्वपूर्ण परियोजना में किसी भी स्तर पर शिथिलता मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।