फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Investigation of houses being built on forest, electricity and Rihand's land

वन, बिजली और रिहंद की भूमि पर बने रहे मकानों की जांच शुरू

Thu, 17 Sep 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Investigation of houses being built on forest, electricity and Rihand's land
सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र के पिपरी और तुर्रा में कई लोगों की ओर से रिहंद जलाशय, बिजली विभाग और वन विभाग के खाते की जमीन का स्टांप पेपर पर क्रय-विक्रय कर मकान बनवा कर कब्जा करने की शिकायत के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। एसडीएम प्रकाश चंद्र ने क्षेत्रीय कानूनगो की अगुवाई में तीन लेखपालों की टीम को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। उन्होंने वन विभाग, रिहंद, बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से जांच में सहयोग कराने का आग्रह किया है। उधर जांच होने की भनक लगते ही कई लोगों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि 17 जुलाई 2019 को घोरावल क्षेत्र के उभ्भा में एक समिति की विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष से 11 की मौत हो गई थी और दोनों तरफ से ढाई दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उभ्भा पहुंच कर मृतकों के आश्रितों, घायलों से मुलाकात कर उन्हें मदद का भरोसा दिलाया था। सीएम ने अधिकारियों को सरकारी और दूसरे की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। डीएम एस. राजलिंगम ने राबर्ट्र्सगंज, घोरावल और दुद्वी एसडीएम को सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने से संबंधित शिकायती पत्रों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का आदेश दिया है। दुद्वी उपजिलाधिकारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है कि पिपरी और तुर्रा में कई व्यक्तियों ने वन विभाग, बिजली विभाग और रिहंद जलाशय की जमीन की खरीद-फरोख्त कर उस पर निर्माण कार्य कराकर अवैध कब्जा किया है। कहा कि उक्त शिकायत की जांच करने के लिए क्षेत्रीय कानूनगो की अगुवाई में तीन लेखपालों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के एक्सईएन, वन विभाग के डीएफओ और रिहंद डैम के उच्चाधिकारियों को भी जांच कर रही राजस्व विभाग की टीम का सहयोग कराने के लिए कहा गया है। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा की पुष्टि होने पर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed