फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   International Women's Day: Women's power honored, contribution received

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: नारी शक्ति का हुआ सम्मान, योगदान को मिला मान

Mon, 08 Mar 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
International Women's Day: Women's power honored, contribution received
कलेक्ट्रेट में महिला दिवस पर सम्माप पत्र शिक्षिका नेहा मिश्रा को देते डीएम अभिषेक सिंह और एसपी अ? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सोमवार को कलेक्ट्रेट में समारोह पूर्वक मनाया गया। यहां डीएम अभिषेक सिंह ने 54 छात्राओं को साइकिल, 14 मृतक मजदूरों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये, छह महिलाओं को जमीनों को पट्टा दिया। साथ ही कुल 85 कृषक व 80 आवासीय पट्टा दिया गया। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को डीएम, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

शुभारंभ डीएम, एसपी और सीडीओ ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस मौके पर नारी शक्ति के रूप में मौजूद स्कूली बच्चियों व महिलाओं ने सरस्वती वंदना, नारी सशक्तिकरण, नारी जागरूकता पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े ही मनोहारी व रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का संजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल के साथ अपर मुख्य सचिव, सूचना डॉ. नवनीत सहगल के भेजी गई बड़ी एलईडी वैन से किया गया। इस दौरान डीएम, एसपी ने कहा कि परिवार, समाज व देश के विकास के लिए महिला का सम्मान करना गौरव का विषय है। जिस समाज में महिला का सम्मान किया गया, उस समाज ने तरक्की की। उन्होंने कहा है कि एक महिला के जागरूक व शिक्षित होने से एक पूरा परिवार शिक्षित होता है। डीएम, एसपी, सीडीओ, एडीएम ने विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं, राजस्व विभाग की लेखपाल, महिला पुलिस कर्मियों को प्रशस्तिपत्र देते हुए हौसलाअफजाई की। इस मौके पर श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों की 54 बच्चियों को साइकिल दी गई। श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूर जिनकी दुर्घटना में मौत हो गयी थी, उन 14 मृतक मजदूरों के वारिसों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक मदद की गई। यहां डीएम ने प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर एडीएम योेगेंद्र बहादुर सिंह, अपर श्रमायुक्त सरजू राम, एसीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल, बीएसए डॉ. गोरखनाथ, डीआईओएस पीके मिश्रा, भूमि संरक्षण अधिकारी अपर्णा सिंह, बविता बरनवाल, मंजू गिरि, नीतू यति सिंह, सीमा द्विवेदी, साधना मिश्रा मौजूद रहीं।

कलेक्ट्रेट में महिला दिवस पर छात्राओं को मिली साइकल।

कलेक्ट्रेट में महिला दिवस पर छात्राओं को मिली साइकल।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed