फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Interest free loans to tribals: AIPF

आदिवासी दलितों को मिले ब्याज मुक्त कर्ज: आइपीएफ

Thu, 21 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Interest free loans to tribals: AIPF
आदिवासियों को अनुसूचित जाति-जनजाति वित्त विकास निगम से ब्याज मुक्त कर्ज उपलब्ध कराया जाए, ताकि वह अपनी आजीविका का इंतजाम कर सकें। उक्त मांग बृहस्पतिवार को रासपहरी में चल रहे ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के धरने के दसवें दिन वक्ताओं ने रखीं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि दुद्धी में आर्थिक पिछड़ापन है। खेती किसानी पिछड़ी हुई। उद्योगों में स्थानीय आदिवासियों को रोजगार नहीं मिलता। लोगों की आजीविका का इंतजाम न होने से आदिवासी पलायन करने को मजबूर हैं। इस क्षेत्र में आदिवासियों, अनुसूचित जाति को लूटने के लिए बैंकों से कर्ज दिलाने वाला सिंडीकेट काम करता है जो अनपढ़ आदिवासियों की जमीनें गिरवी रखवाता है। दुद्धी में विकास के लिए सरकार को लोगों की आजीविका का प्रबंध करना चाहिए। किसानों के कर्ज माफ किए जाएं। सहकारी बैंकों की शाखाएं ग्रामीण स्तर पर खोली जाए और अनुसूचित जाति जनजाति वित्त विकास निगम के जरिए ब्याज मुक्त कर्ज देना होगा। धरने में एआईपीएफ जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका, मजदूर किसान मंच जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोंड, मंगरू प्रसाद गोंड, मनोहर गोंड, संजय गोंड, देव कुमार विश्वकर्मा, इंद्रदेव खरवार, बिरझन गोंड, चंद्रपाल गोंड, सुनीता देवी, सोनी देवी, उदसिया देवी, संतोष कुमार बैगा, ममता देवी, विजय सिंह गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed