फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Instructors outraged by Lane performed

वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित अनुदेशकों ने किया प्रदर्शन

Sun, 08 Mar 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Instructors outraged by Lane performed
ओबरा के आर्य समाज के सामने प्रदर्शन करते अनुदेशक।
ओबरा। होली के त्योहार पर भी वेतन नही मिलने से नाराज शिक्षा विभाग के अनुदेशकों ने ब्लाक अध्यक्ष महेश गिरी के नेतृत्व में स्थानीय आर्यसमाज रोड पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान अनुदेशकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

श्री गिरी ने बताया कि अभी तक माह जनवरी व फरवरी के मानदेय नही मिलने से हमलोगों के घर के बच्चे होली का त्योहार नहीं मना पा रहे हैं। इस कारण हमलोग बहुत दु:खी है। वैसे भी हम लोगों का वेतन इतना कम है कि माह भर का खर्च चलाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि दो माह का वेतन नही मिलने से दैनिक जीवन का खर्च नही चल पा रहा है उसमें त्योहार आ जाने से और संकट बढ़ गया है। होली का त्योहार नहीं मनाए जाने से बच्चे काफी मायूस हैं। लेकिन अधिकारियों से बार बार आग्रह करने के बावजूद वेतन को लेकर हीलाहवाली किया जा रहा है। श्री गिरी ने बताया कि दो माह का वेतन नही मिलने से चोपन ब्लाक के लगभग 96 अनुदेशकों के समक्ष त्योहार मनाने का संकट उत्पन्न हो गया है। प्रदर्शन करने वालों ने सतीश यादव, सुनील गुप्ता, अरविंद यादव, संदीप कुमार पाल, महेंद्र सिंह, पंकज पटेल, दिलीप कुमार, सुभाष चंद, कहकशा, ऋतु, रीता, संतोष जौहरी, बबिता सिंह, अंजनी कुमारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed