{"_id":"8b807c2dcf0ffb58fbedfabd139bae52","slug":"installing-substation-exercise-happiness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबस्टेशन स्थापित करने की कवायद से खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबस्टेशन स्थापित करने की कवायद से खुशी
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
नगर के गैर परियोजना क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर क्षेत्र के गजराज नगर में बीस एमवीए का उपकेंद्र स्थापित करने की कवायद जिला प्रशासन के प्रयास से शुरू कर दिया गया। उपकेंद्र की स्थापना की सूचना से पूरे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।
बताते चले गैर परियोजना वाले क्षेत्र में उपकेंद्र के अभाव में बिजली की आपूर्ति ठीक तरह से नहीं हो पा रही थी। इस पर सपा जिला महासचिव विजय यादव ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी। इसक्रम में शुक्रवार को बिजली विभाग के अधिकारी उपकेंद्र स्थापित होने वाले स्थान की तलाश में गजराजनगर पहुंचे थे। स्थान की तलाश में गजराजनगर पहुंचने वालों में एसडीओ इं. एके सिंह, जेपी सीमेंट कंपनी के सुधीर मिश्रा, इं. महेष यादव, इं. अंबुज प्रजापति तथा क्षेत्रीय लेखपाल राजेश मिश्रा आदि ने संयुक्त रूप से शुक्रवार की दोपहर गजराज नगर स्थित कांशीराम आवास के पास एक बीघा राज्य सरकार की जमीन का निरीक्षण किया।
बताते चले इस उपकेंद्र के स्थापित होने से नगर क्षेत्र के चोपन रोड, गैस गोदाम रोड, चूड़ीगली, सुमन नगर, गजराज नगर, मिल्लत नगर, कृष्णा नगर सहित बिल्ली गांव, खैरटिया गांव, शारदा मंदिर, डिग्री कालेज रोड आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारू होगी।