{"_id":"6396dfd948d2416fb071ab81","slug":"innocent-died-due-to-drowning-in-well-in-sonbhadra-family-said-she-was-playing-outside-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: कुएं में डूबने से मासूम की मौत, परिजन बोले- घर के बाहर खेल रही थी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: कुएं में डूबने से मासूम की मौत, परिजन बोले- घर के बाहर खेल रही थी, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 12 Dec 2022 01:31 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 12 Dec 2022 01:31 PM IST
सार
सोनभद्र के चपकी गांव में रविवार शाम एक मासूम का शव कुएं में उतराया मिला। परिजनों के मुताबिक, पांच वर्षीय मासूम घर के बाहर खेल रही थी। वह 50 मीटर दूर स्थित कुएं तक कैसे पहुंची, यह किसी को नहीं पता।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के चपकी गांव में रविवार शाम एक मासूम का शव कुएं में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के मुताबिक, पांच वर्षीय मासूम घर के बाहर खेल रही थी। वह 50 मीटर दूर स्थित कुएं तक कैसे पहुंची, यह किसी को नहीं पता। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव निवासी चरकू की पांच वर्षीय बच्ची खुशबू रविवार को घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। परिजनों ने तलाश शुरू की तो उसका शव घर से 50 मीटर दूर स्थित कुएं मे उतराया हुआ मिला। परिजनों ने आननफानन ग्रामीणों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन
बच्ची खेलते-खेलते वहां तक कैसे पहुंच गई, इसका पता नहीं चल सका। रविवार देर शाम पिता ने बभनी थाने मे तहरीर दी। चरकू ने बताया कि खुशबू इकलौती बेटी थी। उसके दो भाइयों और मां का रो रो-कर बुरा हाल है। दरोगा मेराज खां ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बच्ची कुएं के पास कैसे पहुंचे इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन