{"_id":"62c08b2cea256a33fd23d4d5","slug":"innocent-death-due-to-lightning-one-serious-sonbhadra-news-vns661970719","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली से मासूम की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली से मासूम की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के आरंगपानी ग्राम पंचायत में शनिवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक विकलांग बालक की मौत हो गई। एक अन्य बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के आरंगपानी ग्राम पंचायत में शनिवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आकर रोशन (9) पुत्र बालगोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में साथ खेल रहा संदीप (8) बिजली से गंभीर रूप से झुलस गया। इस दौरान झुलसे बालक को लेकर परिजन म्योरपुर सीएचसी पहुंच गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। उधर, रोशन की मौत से परिजन गम में डूब गए। परिजनों के मुताबिक दोनों अपने घर के पास स्थित शौचालय की छत पर खेल रहे थे, तभी तेज चमक के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर रोशन की मौके पर ही मौत हो गई और संदीप भी गंभीर रूप से झुलस गया। पास में ही काम कर रहे दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद देर शाम पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।