फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Innocent death due to fever in Sonbhadra four siblings also serious

सोनभद्र में बुखार से मासूम की मौत, चार भाई-बहनों की हालत भी गंभीर

Wed, 27 Oct 2021 09:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 27 Oct 2021 09:20 PM IST
सार

बच्चे तेज बुखार से पीड़ित हैं, लेकिन उनकी डेंगू और मलेरिया की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
 

विज्ञापन
Innocent death due to fever in Sonbhadra four siblings also serious
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

जानलेवा बुखार का कहर सोनभद्र के म्योरपुर क्षेत्र में फिर शुरू हो गया है। बुखार की चपेट में आने से मंगलवार की रात एक बच्चे की मौत हो गई। इसी परिवार के चार अन्य बच्चे भी तेज बुखार से ग्रसित हैं। हालत गंभीर होने पर उन्हें बुधवार की देर शाम म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बच्चे तेज बुखार से पीड़ित हैं, लेकिन उनकी डेंगू और मलेरिया की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। विकासखंड के बेलवादह गांव निवासी अरविंद के परिवार के कई बच्चे पिछले कुछ दिनों से सर्दी-बुखार से पीड़ित थे। परिजन गांव में ही उपचार करा रहे थे। मंगलवार की देर रात अरविंद के पुत्र मुन्ना (4) की मौत हो गई। उसके अन्य बच्चे जितेंद्र (9), रेशमा (6), धनंजय (8) और आरती (3) की भी तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


घबराकर अरविंद बुधवार को सभी बच्चों को लेकर अपने ससुराल म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी जाने लगा। आश्रम मोड़ पहुंचने पर दो बच्चे बेहोश हो गए। आनन-फानन सभी बच्चों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की। प्रारंभिक उपचार के बाद भी बच्चों की हालत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एक ही परिवार के चार बच्चों के जानलेवा बुखार से ग्रसित होने और एक ही मौत से बेलवादह गांव में दहशत कायम है। लोग तमाम तरह की आशंकाओं से सहमे हुए हैं। इस बाबत सीएचसी के डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि चारों को तेज बुखार है। उनकी जांच कराई गई तो डेंगू और मलेरिया की रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्हें दवा दी गई है। हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गांव में अन्य मरीजों के बारे में जानकारी ली जा रही है। बृहस्पतिवार को टीम भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed