UP News: सोनभद्र में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से सेना के जवान की मौत
सोनभद्र में बीती देर रात शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में सेना के जवान की मौत हो गई। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के महुआरी-तेंदू निवासी सेना का जवान बाबूलाल यादव (35) हाल ही में छुट्टी पर घर आया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनगर मोहल्ला स्थित एक मैरिज हाल में मंगलवार की रात शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में सेना के हवलदार की मौत हो गई। बग्घी पर सवार दूल्हे ने ही हवलदार की लाइसेंसी पिस्टल लेकर फायरिंग की थी। इसका वीडियो वायरल हुआ है।
हवलदार के पिता की तहरीर पर आरोपी दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी बाबूलाल यादव (39) सेना में हवलदार थे। कुछ दिन पहले वह छुट्टी पर घर आए थे। मंगलवार की रात वह ब्रह्मनगर स्थित एक मैरिज हाल में नगर के मेन चौक निवासी मनीष मद्धेशिया की शादी में भाग लेने गए थे।
रात करीब सवा 11 बजे बरात मैरिज हॉल पर पहुंची। द्वारपूजा के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। आरोप है कि दूल्हे ने भी किसी की रायफल से हवाई फायरिंग की। अचानक उसने बग्घी के बगल में खड़े बाबूलाल की कमर में लगी लाइसेंसी पिस्टल निकाल कर हवा में फायरिंग कर दी, लेकिन गोली बगल में खड़े बाबूलाल को लग गई।
माथे पर गोली लगते ही बाबूलाल लहूलुहान होकर गिर पड़े। बरात में अफरा-तफरी मच गई। आननफानन घायल बाबूलाल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही फोर्स के साथ एएसपी विनोद कुमार, सीओ राजकुमार तिवारी, कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय अस्पताल पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घराती और बराती पक्ष के कई लोगों से पूछताछ की।