फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   indian Army jawan dies due to bullet injury in Harsh firing in sonbhadra his licensed pistol also missing

UP News: सोनभद्र में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से सेना के जवान की मौत

Wed, 22 Jun 2022 09:35 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Jun 2022 09:35 AM IST
सार

सोनभद्र में बीती देर रात शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में सेना के जवान की मौत हो गई। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के महुआरी-तेंदू निवासी सेना का जवान बाबूलाल यादव (35) हाल ही में छुट्टी पर घर आया था। 
 

विज्ञापन
indian Army jawan dies due to bullet injury in Harsh firing in sonbhadra his licensed pistol also missing
अस्पताल में घटना के संबंध में जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनगर मोहल्ला स्थित एक मैरिज हाल में मंगलवार की रात शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में सेना के हवलदार की मौत हो गई। बग्घी पर सवार दूल्हे ने ही हवलदार की लाइसेंसी पिस्टल लेकर फायरिंग की थी। इसका वीडियो वायरल हुआ है।

विज्ञापन


हवलदार के पिता की तहरीर पर आरोपी दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।  सदर कोतवाली क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी बाबूलाल यादव (39) सेना में हवलदार थे। कुछ दिन पहले वह छुट्टी पर घर आए थे। मंगलवार की रात वह ब्रह्मनगर स्थित एक मैरिज हाल में नगर के मेन चौक निवासी मनीष मद्धेशिया की शादी में भाग लेने गए थे।
विज्ञापन


रात करीब सवा 11 बजे बरात मैरिज हॉल पर पहुंची। द्वारपूजा के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। आरोप है कि दूल्हे ने भी किसी की रायफल से हवाई फायरिंग की। अचानक उसने बग्घी के बगल में खड़े बाबूलाल की कमर में लगी लाइसेंसी पिस्टल निकाल कर हवा में फायरिंग कर दी, लेकिन गोली बगल में खड़े बाबूलाल को लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

माथे पर गोली लगते ही बाबूलाल लहूलुहान होकर गिर पड़े। बरात में अफरा-तफरी मच गई। आननफानन घायल बाबूलाल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही फोर्स के साथ एएसपी विनोद कुमार, सीओ राजकुमार तिवारी, कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय अस्पताल पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घराती और बराती पक्ष के कई लोगों से पूछताछ की।

कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि बाबूलाल के पिता दयाराम यादव की तहरीर पर आरोपी दूल्हे मनीष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।   एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि घटना के बाद शादी समारोह के वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दूल्हे के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी फायरिंग करते दिख रहा है। उसकी भी तलाश की जा रही है। हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद इसकी अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed