फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Independence Day 151 meter long tricolor procession taken out in Sonbhadra

Independence Day: सोनभद्र में निकाली 151 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, लोगों में दिखा देशभक्ति का जोश

Thu, 15 Aug 2024 02:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 15 Aug 2024 02:19 PM IST
सार

सोनभद्र में 151 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान शहरवासियों में गजब की देशभक्ति देखने को मिली। काफी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए।  

विज्ञापन
Independence Day 151 meter long tricolor procession taken out in Sonbhadra
सोनभद्र में निकाली 151 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज में स्वतत्रता दिवस पर उद्भव सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से 151 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा बढौली चौराहा से महिला थाना होते हुए मेन चौक (शीतला मंदिर) पहुंची। यहां से नगर भ्रमण करते हुए बढौली चौराहा वापस एवं उसके बाद मंडी समिति में राष्ट्रगान के बाद समापन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विज्ञापन


विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा चौथे वर्ष तिरंगा यात्रा संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनभद्र के एएसपी कालू सिंह द्वारा तिरंगा गुब्बारा उड़ाकर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सोनभद्र नगर के काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों एवं सोनभद्र के सभी नागरिकों को देश प्रेम की भावना के साथ इस प्रकार के कार्यक्रम में हमेशा उपस्थित रहना चाहिए, जिससे आने वाले पीढ़ी को देश प्रेम से लगाव रहे। सचिव अरविंद पांडे एवं कोषाध्यक्ष मनोज मौर्य की ओर से सभी नागरिकों से अपील की गई कि देश प्रेम के साथ पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्ष लगाने का कार्य हर कोई करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंत्री गोविंद केसरी एवं अनिल सोनी ने उद्भव सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन एवं मीडियाकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। संगठन मंत्री कमल सिंह एवं संयोजक श्याम बाबू ने कहा नगर के अन्य लोग हमारी संस्था से जुड़कर समाज सेवा का कार्य कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed