फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Indefinite demonstration will start from 29 against the arbitrariness of corporations

निगमों की मनमानी के खिलाफ 29 से शुरू होगा अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

Wed, 16 Nov 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Indefinite demonstration will start from 29 against the arbitrariness of corporations
अनपरा। तापीय परियोजना सहित अन्य ऊर्जा प्रबंधनों में व्याप्त समस्याओं की सुनवाई न होने की दशा में मंगलवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रांत व्यापी जन जागरण कार्यक्रम के तहत परियोजना गेट पर विरोध सभा आयोजित की गई। सभा में शीर्ष प्रबंधन के दमनात्मक रवैये के विरोध व ज्वलन्त समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। मांगे पूरी न होने पर 29 नवंबर से बेमियादी धरना शुरू करने का निर्णय लिया गया। अदालत वर्मा ने कहा कि उत्पादन निगम के निदेशक मण्डल की 169वीं बैठक में उत्पादन निगम की कार्यशील, निर्माणाधीन तथा प्रक्रियाधीन परियोजनाओं तथा मुख्यालय के लिए आधारभूत संगठनात्मक ढांचा अनुमोदित हुआ था। इसी तरह इकाईयों का भी पुनर्गठन किया जाना था लेकिन परियोजनाओं और निगम मुख्यालय पर इस कार्यालय ज्ञापन के अनुसार पुनर्गठन कर तैनाती अभी तक नहीं की है। हक पाने के लिए बिजली कर्मचारी, अवर अभियंता व अभियंता आगामी दिनों में बेमियादी प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सचिन राज यादव, अभिषेक सिंह, मनोज सिंह, विवेक सिंह, सुमन झा, श्याम बिहारी सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed