{"_id":"5f1f13608ebc3e63c76c69dd","slug":"incrochmant-sonbhadra-news-vns538253376","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने दर्जनो अतिक्रमण को किया जमीदोंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा में अतिक्रमणकारियो को समझाते रेंजर व कोतवाल
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
अनपरा। रेनुकूट वन प्रभाग के डीएफओ एमपी सिंह के नेतृत्व में सोमवार को अनपरा मोड़ परासी सिनेमा रोड के समीप हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान जेसीबी मशीन से कई झुग्गी झोपड़ियों के अलावा गुमटियां ध्वस्त कर दी गईं। अभियान के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मची रही। कार्रवाई के दौरान वन विभाग के अधिकारियों को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। अनपरा मोड़ परासी सिनेमा रोड के समीप करीब 17 बिघा जमीन है। इस जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की गई थी। इस बीच अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार को वन विभाग व पुलिस की टीम ने दो जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची तो लोग आनन-फानन में अपने सामानों को सुरक्षित करने में जुट गये। इस बीच कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारियों के समक्ष विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों के विरोध की अनदेखी करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस व वथन विभाग के लोगों ने जेसीबी मशीन से कई लोगों के टिन शेड व गुमटियां ध्वस्त कर दी। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई में दर्जनों झुग्गी-झोपड़ियां व गुमटियां गिरा दी गई हैं। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान कुछ स्थानों पर लोगों और वन विभाग व पुलिस की टीम से तीखी बहस भी हुई है। लोगों ने आरोप लगाया कि वन विराग की टीम सिर्फ गरीबों को उजाड़ रही है जबकि पक्के मकान भी बना लिए गए हैं, जिनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अनपरा वन रेंज के रेंजर नवीन राय ने बताया कि यह कार्रवाई अतिक्रमण की शिकायत पर की गयी है। जहां पक्के भवन बनाए गए हैं, उससे संबंधित अभिलेखों की जांच की जा रही है। अगर पक्के भवन भी अतिक्रमण करके बनाए गए होंगे तो उन्हें भी ध्वस्त किया जाएगा। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह, रेणुसागर चौकी प्रभारी मो अरशद, दीवान सतीश सिंह, मनीष सिंह, वन विभाग के संजय कुमार दूबे,प् रेम शंकर पाण्डेय काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।