फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Increasing pollution due to overload in Urjanchal

सोनभद्रः ऊर्जांचल में ओवरलोड के खेल से बढ़ रहा प्रदूषण

Mon, 24 Aug 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Increasing pollution due to overload in Urjanchal
Increasing pollution due to overload in Urjanchal - फोटो : SONBHADRA
अनपरा। ऊर्जांचल परिक्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का परिवहन रूकने का नाम नहीं ले रहा है। ओवरलोड वाहनों के संचालन से न सिर्फ दुर्घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है बल्कि प्रदूषण की दर में भी भारी इजाफा हो रहा है। शासन प्रशासन के अनदेखी से नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

एनटीपीसी रिहंद व एनटीपीसी सिंगरौली के ऐश डाइक से बड़े पैमाने पर प्रतिदिन दर्जनो ट्रक राख लेकर वाराणसी राष्ट्रीय राज मार्ग में डालने के लिए ले जा रहे है। जो ओवरलोड होने के कारण जगह-जगह सडक़ो पर राख को डाल दे रहे है जिससे प्रदूषण का ग्राफ जहां बढ़ रहा है वहीं एनजीटी के आदेशो की भी खुलेआम धज्जियां उड़ायी जा रही है। परिक्षेत्र में धड़ल्ले से कोयला,राख, बालू आदि का खुले मे ओवरलोड परिवहन किया जा रहा है। ओवरलोड होने के कारण वाहन परिवहन के दौरान कोयले व राख के कण पूरी सडक़ पर गिरते रहते हैं। आंखों में राख व कोयले का चूर्ण जाने से आये दिन राहगीर व दो पहिया वाहन चालक जहां दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं वहीं कोयला राख व धूल से बीजपुर, सिंगरौली,शक्तिनगर, बीना तक क्षेत्र पूरी तरह प्रदूषण की चपेट में है। प्रदूषण के कारण नागरिकों को विभिन्न बीमारियों का शिकार होना पड़ रहा है। ओवर लोड पर प्रशासन व परिवहन विभाग की मेहरबानी इस कदर है कि सभी नियमों को ताक पर रखकर ओवर लोड का खेल खेला जा रहा है दो वाहनों का माल एक वाहन में लोड किया जा रहा है। निर्धारित 25 टन की जगह 45 से 50 टन राख वाहनों मे लोड की जा रही है। लोगों ने प्रशासन व प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाये जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में एनटीपीसी रिहंद के जन सम्पर्क अधिकारी रितेश भारद्वाज ने बताया कि राष्ट्रीय राज मार्ग वाराणसी के लिए जो राख जा रही है उसकी ट्रांसपोर्टिंग का कार्य एनएचआई की संविदा कंपनी द्वारा किया जा रहा है। एनटीपीसी प्रबंधन सभी नियमों का पालन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed