फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Increased pressure on power units

Sonebhadra News: बिजली की मांग बढ़ने इकाइयों पर बढ़ा दबाव

Sun, 18 Jun 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Increased pressure on power units
अनपरा। भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ गई है। रविवार को अधिकतम मांग 27329 मेगावाट दर्ज की गई। इस मांग को पूरी करने के लिए उत्पादन निगम की सभी चालू इकाइयां फुल लोड पर संचालित की जा रही हैं। इससे इकाइयों पर दबाव बढ़ गया है। भीषण गर्मी के कारण इस बार सूबे में बिजली की मांग रिकार्ड स्तर पर है। पिछले कई दिनों से मांग 27 हजार मेगावाट के पार बनी हुई है, जो पिछले साल से करीब एक हजार मेगावाट अधिक है। बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने के लिए निगम की सभी इकाइयां फुल लोड पर चल रही हैं। मध्य रात्रि में मांग पूरी करने के लिए इकाइयां फुल लोड से भी ज्यादा उत्पादन कर रहीं। इसलिए इकाइयों पर दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

निजी क्षेत्र व सेंट्रल पूल से बिजली लेकर आपूर्ति दी जा रही है। बड़े पैमाने पर बिजली के उपभोग से अनपरा क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या भी बरकरार है। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में दिन के समय ट्रिपिंग हो रही है। रविवार को सूबे में बिजली की अधिकतम मांग 27329 मेगावाट और न्यूनतम मांग 17761 मेगावाट रही। बिजली की मांग को पूरा करने के लिए मध्य रात्रि अनपरा तापीय परियोजना की 210 मेगावाट की दूसरी इकाई से 176 मेगावाट, तीसरी इकाई से 193 मेगावाट, 500 मेगावाट की चौथी इकाई से 501 मेगावाट, पांचवीं इकाई से 490 मेगावाट, छठवीं इकाई से 498 मेगावाट और सातवीं इकाई से 497 मेगावाट उत्पादन हुआ। 600 मेगावाट की निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना की पहली इकाई से 590 और 585 मेगावाट पर उत्पादनरत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed